खजूर सिर्फ स्वाद में ही मीठा नहीं, बल्कि यह पोषक तत्वों का पावरहाउस भी है। इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन C और D की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन खजूर से पूरे लाभ लेने के लिए इसका सही मात्रा में और सही समय पर सेवन करना जरूरी है।
एक दिन में कितने खजूर खाना चाहिए?
सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना 4 खजूर खा सकते हैं।
4-5 से अधिक खजूर का सेवन करने से फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है।
हर चीज की अति हानिकारक होती है, और ये बात खजूर पर भी लागू होती है।
खजूर खाने का सबसे सही समय
सुबह खाली पेट खजूर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
इससे शरीर को दिनभर एनर्जी मिलती है
पाचन बेहतर होता है
और वजन को भी कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है
खजूर के चमत्कारी फायदे:
✅ हड्डियों को बनाए मजबूत – कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों की मजबूती बढ़ाते हैं, खासकर जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
✅ दिल की सेहत का रखे ख्याल – खजूर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
✅ पाचन तंत्र का रखे ख्याल – फाइबर से भरपूर खजूर कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं में राहत देता है।
✅ इम्यूनिटी को करे बूस्ट – एंटीऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
यह भी पढ़ें:
चोरी के बाद भी चुप है सिस्टम, बंदगी कालरा बोलीं – BJP ही अब आखिरी सहारा