एक्टर पंकज त्रिपाठी (Actor Pankaj Tripathi) एक ऐसे कलाकार हैं जो हर किरदार को बखूबी अपना बना लेते हैं. उनके होने से फिल्म में जान आ जाती है. अब जल्द ही वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में नजर आने वाले हैं.
‘मैं अटल हूं’ का पहला पोस्टर रिलीज
जैसा कि सभी जानते हैं, आज यानी 25 दिसंबर को पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मना रहा है. इस खास मौके पर पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वह जल्द ही अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में नजर आएंगे. उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है.
इस दिन रिलीज हो रही है पंकज त्रिपाठी की फिल्म
जानकारी के लिए बता दें कि, इस फिल्म के लिए अभी दर्शकों को पूरा एक साल इंतजार करना होगा. फिल्म अगले साल यानी 2023 के आखिर में रिलीज होगी. फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने लिखा, ‘अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूं. स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा यह अटल विश्वास मुझे है. मैं अटल हूं सिनेमाघरों में दिसंबर 2023’.
बताते चलें कि फिल्म का डायरेक्शन मराठी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर रवि जाधव कर रहे हैं. फिल्म के पोस्टर पर एक्टर के फैंस ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं. इस तरह के रोल में पंकज त्रिपाठी को देखने के लिए उनके प्रशंसक काफी एक्साइटेड हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News