जम्मू (एजेंसी/वार्ता): विश्व प्रसिद्ध डी मैक्स पिक-अप और एसयूवी रेंज के निर्माता इसुजु मोटर्स इंडिया ने जम्मू में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और आज जम्मू में इसुजु ऑथराईज्ड सर्विस सेंटर (एएससी) का उद्घाटन किया।
कंपनी ने आज यहां कहा कि अपनी सर्विस और कस्टमर एक्सपीयरेंस की पहुंच का विस्तार करने पर जोर देने के साथ इसुजु मोटर्स इंडिया ने अपना पहला ऑथराईज्ड सर्विस पार्टनर ‘कुलवंत ऑटामोबाईल्स’ नियुक्त किया है। यह सुविधा जम्मू में कुंजवानी, बिसाह रोड़, डेंटल कालेज, सेहोरा के निकट स्थित है। इस क्षेत्र में इसुजु ग्राहकों को निर्बधित सपोर्ट प्रदान करने के लिये आधुनिक उपकरणों, असल पार्ट्स और ल्यिूब्स और प्रशिक्षित मैनपावर से सुसज्जित है।
एएससी का उद्घाटन इसुजु मोटर्स इंडिया और कुलवंत ऑटोमोबाईल्स के वरिष्ठ प्रबंधकों ने कंपनी के अधिकारियों और ग्राहकों की मौजूदगी में किया।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: ह्यूंडई ने इलेक्ट्रिक एसयूवी आईओएनआईक्यू5 की बुकिंग की शुरू
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News