इजरायल की वायु सेना के विमानों द्वारा गोलान हाइट क्षेत्र से किये गये हवाई हमले में सीरिया के छह सैनिकों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हुए हैं।
यह जानकारी सीरिया में विरोधी पक्षों के सुलह के लिए स्थापित रूसी रक्षा मंत्रालय के केंद्र के उप प्रमुख मेजर जनरल ओलेग येगोरोव ने दी है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “02 जनवरी को सुबह 2 बजे से 02:06 बजे तक इजरायली वायु सेना के चार एफ-16 विमान गोलान हाइट्स के क्षेत्र से सीरियाई हवाई क्षेत्र में प्रवेश किए बिना दमिश्क के पास दुवाली और ब्ले एयरफ़ील्ड में सैन्य केंद्रों पर निर्देशित मिसाइलोंहमला किया।”
उन्होंने कहा, “इस हमले में सीरिया के छह सैनिक मारे गए तथा तीन अन्य घायल हो गए।”
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News