बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर अपने 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर एक्टर ने फैंस को तोहफा दिया है। ईशान खट्टर की अपकमिंग फिल्म पिप्पा का ट्रोलर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस ट्रेलर में ईशान खट्टर एकदम अलग अंदाज में दिखाई दिए। ईशान खट्टर की फिल्म पिप्पा के ट्रेलर में एक्शन के साथ-साथ दमदार डायलॉग्स भी है, जो आपको काफी पसंद आने वाले हैं।
ट्रेलर के साथ-साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है और साथ ही साथ पिप्पा कहां रिलीज होने वाली है, इसका भी खुलासा हो गया है।ईशान खट्टर की मूवी पिप्पा का ट्रेलर आते ही छा गया है। फिल्म में ईशान खट्टर के साथ-साथ मृणाल ठाकुर, सोनी राजदान और प्रियांशु पेन्युली भी अहम रोल में है। फिल्म ट्रेलर में आपको 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध देखने को मिलने वाला है। ईशान खट्टर इस फिल्म में फौजी के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में आपको युद्ध के कई सीन्स देखने को मिलने वाले हैं।
आपको बता दें कि फिल्म की कहानी ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की द बर्निंग चाफीज पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर से मृणाल ठाकुर का जो लुक सामने आया है वो बेहद प्यारा है। इस फिल्म ट्रेलर म्यूजिक भी दिल छू लेने वाला है। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है।ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की लीड रोल वाली फिल्म पिप्पा बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म पिप्पा को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म 10 नवंबर को रिलीज की जाएगी।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News