बरसात का मौसम अपने साथ कई प्रकार की समस्याएं लेकर आता है, जिनमें से एक है जोड़ों का बढ़ता दर्द। खासतौर पर बुजुर्गों, गठिया (आर्थराइटिस) के मरीजों और पुराने फ्रैक्चर से जूझ चुके लोगों के लिए ये समय काफी तकलीफदेह हो सकता है। हवा में बढ़ी हुई नमी और गिरता तापमान, मांसपेशियों और जोड़ो में सूजन व अकड़न बढ़ा देते हैं, जिससे दर्द अधिक महसूस होता है।
ऐसे में नियमित योगाभ्यास न केवल दर्द को कम करने में सहायक हो सकता है, बल्कि शरीर की लचक, रक्त प्रवाह और मांसपेशियों की ताकत को भी बेहतर बनाता है। विशेषज्ञों के अनुसार कुछ विशेष योगासन ऐसे हैं जो खास तौर से जोड़ों के दर्द में राहत देने के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।
एक्सपर्ट की सलाह
योग विशेषज्ञ बताती हैं,
“बरसात के मौसम में जोड़ों के दर्द से जूझ रहे लोगों को बहुत अधिक फिजिकल एक्टिविटी न करने की सलाह दी जाती है, लेकिन हल्के-फुल्के योगासन, खासतौर पर स्ट्रेचिंग आधारित, बहुत लाभदायक होते हैं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और सूजन कम होती है।”
जोड़ों के दर्द में राहत देने वाले 5 प्रमुख योगासन
1. वज्रासन (Vajrasana)
यह आसान भोजन के बाद किया जा सकता है और घुटनों, एड़ियों व जांघों को मजबूती देता है। पाचन सुधारने के साथ जोड़ों पर अनावश्यक दबाव को भी कम करता है।
2. अर्धमत्येन्द्रासन (Ardha Matsyendrasana)
रीढ़ की हड्डी, कंधे और कूल्हों को सक्रिय करता है। इससे पीठ और जोड़ों की जकड़न कम होती है।
3. गोमुखासन (Gomukhasana)
कंधों, हाथों और घुटनों के दर्द में अत्यंत उपयोगी। इसे नियमित करने से गठिया में भी राहत मिलती है।
4. त्रिकोणासन (Trikonasana)
पैर, घुटनों और पीठ के लिए यह एक प्रभावी आसन है। यह शरीर को संतुलन देता है और जोड़ों की लचीलापन बढ़ाता है।
5. सेतु बंधासन (Setu Bandhasana)
इस आसन से पीठ, कमर और घुटनों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद करता है।
क्या रखें सावधानी?
योग को कभी भी जोर लगाकर न करें, खासकर अगर जोड़ों में पहले से सूजन हो।
किसी भी आसन को करने से पहले प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ की सलाह लें।
दर्द बहुत ज्यादा हो तो योग न करें, पहले डॉक्टर से परामर्श करें।
योग करते समय गद्देदार मैट का प्रयोग करें जिससे जोड़ पर दबाव न पड़े।
अन्य सुझाव
हल्का गर्म पानी पिएं और सादा भोजन करें।
दिन में कम से कम 30 मिनट टहलना भी जोड़ों के लिए लाभकारी है।
सरसों तेल से हल्की मालिश और गर्म पानी की सिकाई दर्द में राहत देती है।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News