गर्मियों में गर्मी से राहत पाने के लिए हम कूलर का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कूलर की जगह गर्म हवा ही निकलती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। अक्सर हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से कूलर ठंडी हवा नहीं देता। लेकिन कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
ठंडी हवा पाने के आसान जुगाड़
पहला जुगाड़: सही जगह पर रखें कूलर
कूलर अगर सीधी धूप में रखा हो तो यह गर्म हवा देने लगता है। इसलिए कूलर को ऐसी जगह रखें जहाँ धूप न पड़े और हवा भी आ रही हो। छायादार जगह पर कूलर लगाने से आपको ठंडी हवा महसूस होगी।
दूसरा जुगाड़: अच्छी वेंटिलेशन का ध्यान रखें
अगर कूलर बंद कमरे या बिना हवा के कमरे में चलता है तो वहां उमस बढ़ जाती है और ठंडी हवा का असर कम होता है। कूलर को ऐसी जगह रखें जहाँ हवा का अच्छा बहाव हो ताकि कूलर की ठंडी हवा सही तरह से महसूस हो।
तीसरा जुगाड़: पैड्स की सफाई और देखभाल करें
कूलर के पैड्स समय-समय पर साफ करना जरूरी है। गंदे या पुराने पैड्स कूलिंग को प्रभावित करते हैं। अगर पैड्स ज्यादा पुराने हो चुके हैं तो उन्हें तुरंत बदल दें। इस छोटे बदलाव से कूलर फिर से ठंडी हवा देगा।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News