सर्दियों में मूंगफली खाना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानें सच्चाई

सर्दियों में मूंगफली खाना किसे पसंद नहीं होता! स्वाद में लाजवाब और पोषण से भरपूर मूंगफली को अक्सर हेल्दी स्नैक माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, हेल्दी फैट्स और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा मूंगफली खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है?

आइए जानते हैं मूंगफली से जुड़े कुछ ऐसे नुकसान, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

मूंगफली से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान
1. लिवर कैंसर का खतरा
मूंगफली में एफ्लाटॉक्सिन नामक एक प्राकृतिक टॉक्सिन पाया जाता है, जो ज्यादा मात्रा में लिवर पर असर डाल सकता है। इससे लिवर कैंसर का खतरा बढ़ सकता है, खासकर जब मूंगफली नमी में खराब हो जाए।

2. हार्ट और लिवर पर असर
हालाँकि मूंगफली में अच्छे फैट्स (मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स) होते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर ये फैट्स लिवर और दिल पर गलत असर डाल सकते हैं।

3. फैटी लिवर और वजन बढ़ना
मूंगफली में कैलोरी और फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इसका अत्यधिक सेवन फैटी लिवर की समस्या पैदा कर सकता है और शरीर में सूजन, थकान या पाचन संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।

4. किडनी स्टोन का खतरा
मूंगफली में ऑक्सलेट्स पाए जाते हैं, जो ज्यादा मात्रा में शरीर में जाकर किडनी और गॉलब्लैडर स्टोन बनने की संभावना को बढ़ाते हैं। जिन लोगों को पहले से किडनी की समस्या है, उन्हें मूंगफली से परहेज़ करना चाहिए।

5. पीनट एलर्जी और गर्मी
मूंगफली शरीर में गर्मी पैदा करती है। यदि इसे अत्यधिक मात्रा में खाया जाए, तो एलर्जी, स्किन रैश, या पेट में गर्मी की समस्या हो सकती है। खासतौर पर बच्चों और एलर्जी से पीड़ित लोगों को मूंगफली सीमित मात्रा में ही खानी चाहिए।

मूंगफली का सेवन कैसे करें सुरक्षित?
रोज़ाना 50 ग्राम से कम मात्रा में ही मूंगफली खाएं

बिना नमक वाली मूंगफली चुनें

ताजा और अच्छी तरह से सूखी हुई मूंगफली का ही सेवन करें

यदि आपको एलर्जी है, तो डॉक्टर की सलाह के बिना सेवन न करें

यह भी पढ़ें:

शेफाली जरीवाला के निधन से ग़मगीन हरमीत सिंह बोले- “अब भी यकीन नहीं होता”