तेहरान (एजेंसी/वार्ता): ईरान ने शनिवार को ईरानी नागरिकों और संस्थानों पर प्रतिबंध लगाने के ऑस्ट्रेलिया के निर्णय की आलोचना की और कहा कि यह कार्रवाई ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के के प्रवक्ता नासिर कनानी ने एक बयान में कहा,“ऑस्ट्रेलिया की सरकार वर्षों से आदिवासी नागरिकों , कैदियों और शरणार्थियों के मूल अधिकारों का हनन कर रही है।”
उन्होंने कहा,“ऑस्ट्रेलिया ने ईरान विरोधी आतंकवादी और अलगाववादी समूहों को भी शरण दी है।” इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने छह ईरानियों, ईरान की नैतिकता पुलिस और बासिज स्वयंसेवी बल पर प्रतिबंधों की घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया ने इन सभी के खिलाफ पाबंदी ‘मानवाधिकारों के उल्लंघन और दुर्व्यवहार’ करने का आरोप लगाया है।
उल्लेखनीय है कि 22 वर्षीय महसा अमिनी की 16 सितंबर को ईरान की राजधानी तेहरान के एक अस्पताल में मौत हो जाने के बाद ईरान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। वह मौत से कुछ दिन पहले एक थाने में गिर गई थी। ईरान ने अमेरिका और कुछ अन्य पश्चिमी देशों पर देश में ‘दंगे भड़काने और आतंकवादियों का समर्थन करने’ का आरोप लगाया है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: पाकिस्तान, तालिबान के बीच सीमा संघर्ष में 4 की मौत, 3 घायल
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News