इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड का शेयर बुधवार को अपने कारोबार के पहले दिन 493 रुपये के निर्गम मूल्य पर 12.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई पर कंपनी के शेयर की शुरुआत निर्गम मूल्य से 24.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 612.70 रुपये पर हुई। बाद में यह 26.77 प्रतिशत चढ़कर 625 रुपये पर पहुंच गया। अंत में कंपनी का शेयर 10.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 543.50 रुपये पर बंद हुआ।
एनएसई पर कंपनी का शेयर 25.76 प्रतिशत के उछाल के साथ 620 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 12.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 555 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,818.23 करोड़ रुपये रहा।
मात्रा के हिसाब से बीएसई पर कंपनी के 12.74 लाख शेयर और एनएसई पर लगभग 2.18 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ।
कंपनी के आईपीओ को निर्गम के अंतिम दिन शुक्रवार को 36.62 गुना अभिदान मिला था।
आईपीओ के तहत 800 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 400 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 469-493 रुपये प्रति शेयर था।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News