बारिश का मौसम जहां ठंडक और ताजगी लाता है, वहीं यह बीमारियों का मौसम भी बन जाता है। इस दौरान सबसे आम समस्या है – वायरल फीवर, जो मौसम में नमी, अचानक तापमान में बदलाव और गंदगी के कारण तेजी से फैलता है।
वायरल बुखार क्यों होता है?
वायरल बुखार का कारण होते हैं वायरस, जो वायु, दूषित पानी या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलते हैं। मानसून में नमी और गंदगी बैक्टीरिया और वायरस को तेजी से बढ़ने का मौका देते हैं।
वायरल बुखार के लक्षण
तेज बुखार
सिरदर्द
शरीर में दर्द और थकान
गले में खराश
खांसी या सर्दी
अगर समय पर इलाज न हो, तो यह बुखार अन्य बीमारियों का रूप भी ले सकता है।
मॉनसून में वायरल फीवर के सामान्य प्रकार
1. डेंगू बुखार
मच्छर जनित बीमारी
तेज बुखार, शरीर दर्द, प्लेटलेट्स की कमी
रोकथाम के लिए मच्छरों से बचाव करें
2. मलेरिया
गंदे पानी में पनपने वाले मच्छरों से फैलता है
ठंड लगना, सिरदर्द, कमजोरी
समय पर जांच और इलाज जरूरी
3. चिकनगुनिया
मच्छर के काटने से फैलता है
जोड़ो में तेज दर्द और सूजन
लक्षणों का समय पर इलाज करें
4. सामान्य वायरल बुखार
हल्की सर्दी, बुखार, खांसी
आराम और दवा से राहत मिलती है
कैसे करें वायरल फीवर से बचाव?
स्वच्छता बनाए रखें
घर के आसपास जलभराव न होने दें
कूलर, बाल्टी, टायर आदि में पानी न जमा होने दें
मच्छरदानी और रिपेलेंट का प्रयोग करें
हाइजीन का ध्यान
खाना खाने से पहले हाथ धोएं
बाहर से आने पर तुरंत हाथ-पैर धोएं
बच्चों को साफ-सफाई की आदतें सिखाएं
सही आहार लें
विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल जैसे संतरा, आंवला, सेब
हरी पत्तेदार सब्जियाँ
हल्का, सुपाच्य भोजन
खुद को रखें हाइड्रेटेड
दिनभर खूब पानी पिएं
नारियल पानी, सूप या नींबू पानी जैसे हेल्दी ड्रिंक्स लें
हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें
पसीने से बचने के लिए सूती और ढीले कपड़े पहनें
बार-बार कपड़े बदलें, खासकर भीगने पर
खानपान में बरतें ये सावधानियाँ
ताजे और साफ खाने का सेवन करें
सड़क किनारे के फास्ट फूड और तले-भुने खाद्य पदार्थों से बचें
कच्ची और खुली चीजें न खाएं
भोजन को ढक कर रखें और अच्छी तरह पकाएं
डॉक्टर से कब मिलें?
अगर बुखार 2-3 दिनों से ज्यादा बना रहे, या साथ में उल्टी, डिहाइड्रेशन, तेज सिरदर्द या खून की कमी के लक्षण दिखें – तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
खुद से दवा लेने से परहेज करें।
यह भी पढ़ें:
पेट में मरोड़ खाना खाने के बाद? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News