जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिसके कारण सर्दियों में जोड़ों में दर्द बढ़ने लगता है। कई लोग इस दर्द से राहत पाने के लिए सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, लेकिन यह राहत कुछ समय के लिए ही होती है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट को सही रखते हैं, तो लंबे समय तक जोड़ों और घुटनों के दर्द से राहत मिल सकती है। केला भी एक ऐसा फूड है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। केला खाने से सूजन भी कम होती है और वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है। आइए जानते हैं कि कैसे केला आपके जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है।
कैसे करें सेवन?
अगर आप जोड़ों और घुटनों के दर्द से परेशान हैं और उठने-बैठने में दिक्कत महसूस करते हैं, तो आप केले, बादाम और किशमिश का शेक बनाकर पी सकते हैं। इस शेक को बनाने के लिए आपको 2 केले, 5-6 बादाम और 10-12 किशमिश को मिक्सी में पीसकर हर रोज इसे पीना चाहिए।
पोटैशियम से भरपूर
केले में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। पोटैशियम शरीर के एसिड-बेस बैलेंस को कंट्रोल करता है और शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद करता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में सहायक है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
केला एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, जैसे विटामिन C और विटामिन E। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। फ्री रेडिकल्स को बेअसर करके, ये जोड़ों में सूजन और ऑक्सीडेटिव नुकसान को कम करने में मदद कर सकते हैं।
मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत
केला मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों और नर्व्स को एक्टिव करने में मदद करता है। यह सूजन और जोड़ों के दर्द सहित कई बीमारियों से बचाव कर सकता है और गठिया जैसी बीमारियों से भी छुटकारा दिलाने में सहायक है।
यह भी पढ़ें:
कहीं आप भी गिलोय का सेवन जरूरत से ज्यादा तो नही कर रहे है अगर हां तो जाने ले इसके दुष्प्रभाव
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News