स्टार प्लस के सीयिरल ‘गुम है किसी के प्यार में’ एक बार फिर दर्शकों की पहली पसंद बनता जा रहा है. शो में इन दिनों सई और विराट के बीच एक-दूसरे से अलग होते हुए भी दिलचस्प बॉन्डिंग दिखाई जा रही है. आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’के लेटेस्ट प्रोमो में विराट और सई के बीच दूरियां मिटती दिख रही हैं.
फिलहाल, ‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट प्रोमो जारी हुआ है. इसमें विराट को, घायल पड़ी हुई सई का एक पति की तरह ख्याल रखते हुए देखा जा सकता है. दोनों के बीच की दूरियां खत्म हो रही हैं. सई की हालत देख विराट भी काफी परेशान है. साथ ही विराट के दिल में सई के साथ जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो रही हैं.ऐसे में सई और विराट के दोबारा मिलन की अटकलें लगना लाजमी है.
बता दें कि, बीते दिन शो में दिखाया गया कि विनायक सई को बुरा-भला कहता है. यहां तक कि उसे जादूगरनी कहकर बच्चा हड़पने के इल्जाम तक लगा देता है. ऐसे में ये बातें सई का दिल दुखा देती हैं. हालांकि, सवि, अपनी मां सई को पूरा सपोर्ट करती हैं लेकिन शो के ट्विस्ट और टर्न यही खत्म नहीं होते पत्रलेखा, विराट से सई के लिए झगड़ा करती है.
पत्रलेखा विराट पर इल्जाम लगाती है कि वो अभी भी सई का साथ दे रहा है.यहां तक कि, पाखी विराट, सवि और सई तीनों को साथ रहने तक कह देती है. इस बीच शो में विराट सई, विनायक और सवि चारों की फैमिली एक होने की संभावना बन रही है.
‘गुम है किसी के प्यार में’ शो में एक्ट्रेस आयशा सिंह सई का किरदार निभा रही हैं. सई की सौतन पत्रलेखा का किरदार ऐश्वर्या शर्मा प्ले कर रही हैं. विराट के रोल में अभिनेता नील भट्ट हैं, वहीं काकू बनकर टीवी पर सबका दिल जीत रही हैं अभिनेत्री किशोरी शहाने हैं.
यह भी पढे –
28 साल बाद भी थिएटर में धाक जमाए बैठी है शाहरुख-काजोल की फिल्म ‘डीडीएलजे’
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News