टीवी शो ‘अनुपमा’ में माया ने अनुज और अनुपमा को दूर करने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन उसकी सारी कोशिशें नाकाम हो जाती हैं और माया की सच्चाई सामने आते ही अनुपमा और अनुज उसे कपाड़िया हाउस से जाने के लिए कहते हैं. हालांकि, माया उन्हें धमकी देती है कि वह छोटी अनु को भी अपने साथ लेकर जाएगी, क्योंकि आखिरकार वह उसकी बायोलॉजिकल मां है और उसे उससे कोई अलग नहीं कर सकता है.
आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा एक बार फिर माया को कपाड़िया हाउस में रुकने के लिए दूसरा मौका देगी, जो शायद उसकी बड़ी गलती होगी. अनुपमा छोटी अनु के लिए माया को एक दिन और कपाड़िया हाउस में रुकने को कहती है. माया अनुपमा को थैंक्यू बोलती है, साथ ही इशारों इशारों में वह उसे चेतावनी देती है कि वह उसका बर्थडे ऐसा सेलिब्रेट करेगी, जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगी.
अनुपमा अपने रूम में चली जाती है और अनुज पर प्यार लुटाती है. अनुज तबीयत खराब होने का नाटक करता है और अनुपमा को बहाने से घर के बाहर ले जाता है, जहां उसने अपनी बीवी के लिए एक खूबसूरत सरप्राइज रखा था. दोनों ने अपने कॉलेज के पलों को फिर से जीया और रोमांटिक मोमेंट को एंजॉय किया. वहीं, अनुपमा और अनुज को घर में ना पाकर माया सोचने लगती है कि आखिर वे गए कहां हैं. इसके बाद वह अनुपमा की फैमिली फोटो उठाकर कहती है कि वह उसका ऐसा बर्थडे मनाएगी, जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूलेगी. इसलिए उसे जितना मुस्कुराना है, अभी मुस्कुरा ले.
लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा घर में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने की बजाय अनुज और छोटी अनु के साथ बाहर चली जाती है और अनाथ आश्रम के अलावा बीच पर मस्ती करते हुए अपना बर्थडे एंजॉय करती है. वहीं, कपाड़िया हाउस में अनुपमा के लिए साजिशों का जाल बिठाए बैठी माया उसका इंतजार करती है. जब शाम को अनुपमा घर में केक काटती है तो वह बोलती है कि उसकी सुबह की फ्लाइट है. इसके बाद वह उसे देख मुस्कुराती है. अनुपमा सोच में पड़ जाती है कि माया छोटी अनु के बिना ही जाएगी ना.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News