आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा माया से शर्त लगाएगी कि 15 दिन बाद छोटी का जो भी फैसला होगा वो सबको चुपचाप स्वीकारना होगा और माया भी ये शर्त स्वीकार कर लेगी. माया अनुपमा को छोटी अनु के बर्थडे के बारे में बताएगी और यह जानकर अनुपमा खुशी के मारे फूली नहीं समाएगी. माया अनुपमा को अपनी प्लानिंग बताएगी और कहेगी कि वो उसे लंदन लेकर जाएगी और वहां उसकी परवरिश करेगी.
गुस्से में बौखलाया अनुज अनुपमा से सवाल करेगा कि उसने माया को घर में क्यों आने दिया. अनुपमा अपनी शर्त के बारे में अनुज को बताएगी और यह सुनकर अनुज के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी और वो अनुपमा पर गुस्सा निकालेगा. शर्त की शुरुआत होते ही माया छोटी अनु के दिल में अपनी जगह बनाने की कोशिश करती है और जैसे ही छोटी अनु को अपने बर्थडे के बारे में पता चलेगा, वो अनुज अनुपमा को गले लगा लेगी और ये देखकर माया का दिल टूट जाएगा.
दूसरी तरफ शाह हाउस में पारितोष का नया बिजनेस परिवार वालों के लिेए सिर का दर्द बन गया है. काव्या अपने लंदन जाने की जिद नहीं छोड़ेगी. माया अनुपमा से अनु की पसंद नापसंद के बारे में पूछेगी और सुनकर अनुज माया को ताना देगा कि उसने अनु को छोड़ दिया और अब वो इस घर में क्यों रहने आई है. दोनों लड़ रहे होते हैं तो अनुपमा उन्हें चुप कराती है और कहती है कि छोटी के बर्थडे पर फोकस करना चाहिए. लेकिन अनुज शांत नहीं बैठेगा और वो माया को सुनाएगा.
यह भी पढे –
सिर्फ कम पानी पीने से नहीं बल्कि इन कारणों से भी फटते हैं होंठ
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News