मशहूर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इस वक्त कई ट्विस्ट और टर्न्स दिखाए जा रहे हैं. अक्षरा और अभिमन्यु की मुलाकात हो चुकी है. अभिमन्यु वापस अपने घर आ चुका है लेकिन किस्मत अभ भी अभिमन्यु को अक्षरा के करीब लेकर जा रही है.इलेक्ट्रिक शॉक की वजह से आरोही अस्पताल में भर्ती है. वहीं, कायरव भी अभिमन्यु से लड़ पड़ता है और आरोही को अपने साथ लेकर जाने की बात करता है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के हालिया एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिमन्यु आरोही के साथ अस्पताल में होता है, तभी उसे मां का फोन आता है और वो बताती है कि रूही काफी डर गई है और वो सिर्फ अपनी मां के साथ रहना चाहती है. यह सुनकर अभि भागा-भागा घर जाता है और रूही को संभालने की कोशिश करता है लेकिन वो कुछ भी खाने से मना कर देती है. सभी उसे खाने में बहुत सी चीजें देते हैं लेकिन वो कुछ भी नहीं चखती.
अभिमन्यु रूही के लिए अभिनव को फोन करेगा और वो उससे अक्षरा के हाथ से बना हुआ जैम मांगेगा साथ ही अभिमन्यु अभिनव को यह भी बताएगा कि आरोही अस्पताल में है और रूही की तबीयत ठीक नहीं है. अक्षरा यह बात सुन लेगी और वो परेशान हो जाएगी. हालात के बारे में जानने के लिए वो कायरव को फोन करती है लेकिन वह अपनी बहन को सुना देता है.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News