टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ आपने अब तक देखा कि सई चव्हाण निवास में पहुंच गई है वो भी अपनी बेटी के साथ. अब एक बार फिर से सई, विराट और पाखी के बीच लव ट्राएंगल शुरू हो गया है. विराट के मन में सई के लिए भावनाएं जागृत हो रही हैं और पाखी को धीरे-धीरे इस बात का अंदाजा हो चुका है और अब वो विराट की नाक में दम कर रही है. इस बीच सई ने भी विराट की मुश्किलें बढ़ा दी है और उसने जाकर गुंडे से पंगा ले लिया है.
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई के माथे पर लगी राख देखकर घबरा जाएगा और वो उसे मामले की गंभीरता समझाने की कोशिश करेगा लेकिन सई कुछ नहीं समझेगी. विराट उसे समझा-बुझाकर अपने साथ घर ले आएगा और दोनों को साथ में देखकर पाखी का गुस्सा उबलने लग जाएगा. विराट अजय कांबले की सारी डिटेल निकलवाने के लिए कहेगा लेकिन पाखी इन सबसे अनजान होती है और उसे लगता है कि विराट सई के साथ फोन पर लगा हुआ है और उस पर तरह-तरह के इल्जाम लगाने लग जाती है.
विराट को सई की कुछ ज्यादा ही फिक्र सताने लग जाती है और वो सई और सवि की फिक्र में उनके कमरे के बाहर ही कुर्सी लगाकर सो जाता है साथी ही में ठंड से बचने के लिए वो सई की साड़ी ओढ़ लेता है और यह पाखी को बर्दाश्त नहीं होता और वो जाकर कैंच से सई की साड़ी काट देती है. ‘गुम है किसी के प्यार में’ में आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट और सई को लेकर पाखी घर में बहुत बड़ा हंगामा करेगी और सभी घरवालों के सामने विराट को बुरा-भला कहेगी.
यह भी पढे –
खाना खाने के बाद आपको भी है चाय पीने की आदत, तो जान लें इसके नुकसान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News