टीवी शो ‘अनुपमा’ टीआरपी लिस्ट में हर हफ्ते नंबर वन पर बना रहता है. शो की कहानी दिन-ब-दिन दिलचस्प होती जा रही है. कहानी में आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. पहले अनुज और अनुपमा की जिंदगी में माया की एंट्री हुई और फिर अनुज और अनुपमा हमेशा के लिए अलग हो गए हैं. शो में आने वाले ट्विस्ट और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग होंगे. चलिए जानते हैं कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो में अपकमिंग ट्विस्ट क्या-क्या होंगे.
अनुज ने अनुपमा का साथ छोड़ दिया है. वह अनुपमा को छोड़कर छोटी अनु के पास चला जाता है. अनु की मां उसे मनाने के लिए मुंबई भी जाती हैं, लेकिन वह उन्हें गुजारिश करता है कि वह अनुपमा को बता दें कि अनुज वापस नहीं आएगा. ताकि वह उसका इंतजार न करे. हालांकि, कहा जा रहा है कि ये कदम अनुज ने छोटी अनु के लिए नहीं बल्कि अपनी बीमारी के लिए उठाया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, छोटी अनु को जब अनुज और अनुपमा के बारे में पता चलेगा तो वह सबसे पहले अनुज को सच बताएगी कि उसके कहने पर ही मां ने उसे माया के पास भेजने के लिए अनुज के सामने जिद्द की थी. इसके बाद वह माया की सच्चाई भी अनुज को बताएगी और तब अनुज अनुपमा के पास लौटेगा.
अनुज के ठुकराने के बाद अनुपमा ने जीने की आस छोड़ दी है. ऐसे में कांताबेन उसे समझाती है और जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित करती हैं. अब अनुपमा जिंदगी की नई शुरुआत करेगी. कहा जा रहा है कि वह शायद बिजनेसवुमन के रूप में नजर आएगी.
अपनी मां अनुपमा की दो-दो शादियां टूटता देख समर का शादी से भरोसा उठ जाएगा. डिंपी भी एक बार शादी के टूटने का दुख झेल चुकी है. ऐसे में वह अपने परिवार के खिलाफ जाकर लिव इन में रहने का फैसला करेंगे. इससे बा को धक्का लगेगा और वह एक बार फिर अनुपमा को याद करेगी, ताकि उसका घर न टूटे.
यह भी पढे –
फल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता हैं लेकिन इसके कुछ नुकशान भी है,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News