श्रीनगर (एजेंसी/वार्ता): कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को अपनी तरह की पहली कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष आतंकवादी के जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सरकारी जमीन पर कथित तौर पर बनाए गए घर को ढहा दिया।
अधिकारियों ने कहा कि पुलवामा के हंजन राजपोरा में आशिक नेंगरू के घर को जिला अधिकारियों ने एक क्रेन का उपयोग करके ध्वस्त कर दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच तोड़फोड़ की गई। दक्षिण कश्मीर में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि यह घर सरकारी जमीन पर बना है। उन्होंने कहा , “यह एक अवैध ढांचा था और इसे ध्वस्त कर दिया गया ” ।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए बूस्टर डोज की तरह- जयराम रमेश
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News