गर्मी के मौसम में जूस का क्रेज काफी बढ़ जाता है. हम सभी तुरंत एनर्जी पाने और बॉडी को कूल करने के लिए चिल्ड जूस पीना पसंद करते हैं. खासतौर पर फ्रूट जूस हम सभी को पसंद होते हैं और इनमें भी ऑरेंज जूस सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले जूस में शामिल है. इसलिए मार्केट में मिलने वाले डिब्बा बंद जूस से लेकर कोल्ड स्टोरेज के जरिए उपलब्ध होने वाले संतरों से तैयार कराकर हम ऑरेंज जूस का जमकर आनंद लेते हैं.
यह सही है कि ऑरेंज से ये दोनों फायदे मिलते हैं लेकिन बात जब ऑरेंज जूस की आती है तो क्वालिटी के मामले में यह ऑरेंज फ्रूट के सामने कहीं टिक नहीं पाता है. यानी संतरे का जूस पीने से कहीं अधिक लाभकारी होता है कि आप संतरा खाएं. लेकिन जिस सीजन में संतरा उपलब्ध नहीं हो, उस समय क्या करें. तो इसका उत्तर है कि आप उस मौसम के फल खाएं.
अगर आप अपना वेट कंट्रोल करना चाहते हैं या वेट लॉस के लिए प्रयासरत हैं तो आपको ऑरेंज जूस से दूर रहना चाहिए. क्योंकि यह आपके शरीर को पतला नहीं होने देगा. ऐसा इसलिए क्योंकि ऑरेंज जूस चाहे आप पैकेट का यूज करें या फिर जूस कॉर्नर से लें. इस जूस को तैयार करने में काफी मात्रा में शुगर मिलाई जाती है, जो कि एक्स्ट्रा कैलरी के रूप में शरीर में जमा हो जाती है.
संतरे का जूस फैट इसलिए भी बढ़ाता है क्योंकि इस जूस में अधिक मात्रा में शुगर तो होती ही है, साथ ही जब हम जूस पीते हैं तो इसे बहुत जल्दी पीते हैं और कम से कम एक गिलास तो पीते ही हैं. ऐसे में जब बहुत अधिक मात्रा में शुगर शरीर में जाती है तो शरीर इतनी सारी शुगर को एक साथ उपयोग में नहीं ला सकता इसलिए इसे फैट में परिवर्तित करके स्टोर कर लेता है.
रोज संतरे का जूस पीने वाले लोगों को टाइप-टु डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. इस जूस को हर दिन पीने से शरीर में अधिक मात्रा में शुगर जाती है इसलिए किडनी संबंधी बीमारियां भी हावी हो सकती हैं.
यह भी पढे –
अल्लू अर्जुन को देख बेकाबू हुई फैंस की भीड़, कैंसिल करना पड़ा इवेंट
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News