आजकल ज्यादातर लोग खाना बनाने के लिए सरसों तेल की जगह सस्ता और आसानी से मिलने वाला रिफाइंड तेल इस्तेमाल करते हैं। कीमत कम होने की वजह से यह पसंद किया जाता है, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। रिफाइंड तेल खाने से आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
रिफाइंड तेल में नहीं बचता कोई पोषण
रिफाइंड तेल को बहुत अधिक तापमान पर प्रोसेस किया जाता है, जिससे इसमें मौजूद सभी महत्वपूर्ण पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही ट्रांस फैट्स की मात्रा बढ़ जाती है, जो आपके कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और इंसुलिन लेवल को प्रभावित करता है। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
रिफाइंड तेल से जुड़ी हैं ये गंभीर बीमारियां
हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी समस्याएं
मोटापा
कैंसर
डायबिटीज मेलेटस
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (पाचन तंत्र) की बीमारियां
बेहतर विकल्प: कोल्ड प्रेस तेल
अगर आप अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, तो रिफाइंड तेल की जगह कोल्ड प्रेस तेल का इस्तेमाल करें। कोल्ड प्रेस तेल मशीन से दबाकर तैयार किया जाता है और यह सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। आप तिल, मूंगफली, सरसों जैसे कोल्ड प्रेस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। भले ही ये तेल थोड़े महंगे हों, लेकिन आपकी सेहत के लिए ये बेहतर विकल्प हैं।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News