7 घंटे की नींद नहीं ली, तो ये 7 बीमारियां हो सकती हैं

नींद सिर्फ आराम करने के लिए नहीं होती, बल्कि शरीर और दिमाग की मरम्मत के लिए बेहद ज़रूरी प्रक्रिया है। जब हम सोते हैं, तब शरीर मसल्स को रिपेयर करता है, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, हार्मोन्स को बैलेंस करता है और दिमाग दिनभर की सीखी चीज़ों को प्रोसेस करता है।

लेकिन अगर रोज़ाना 7-9 घंटे की नींद पूरी न हो, तो इसका असर धीरे-धीरे हर अंग और शरीर की कार्यप्रणाली पर पड़ता है। बच्चों और किशोरों को तो इससे भी ज़्यादा नींद चाहिए क्योंकि उनका शरीर तेजी से विकास कर रहा होता है।

नींद चुराने वाले दुश्मन: मोबाइल, स्ट्रेस और अनियमित दिनचर्या
आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में नींद को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं:

देर रात तक मोबाइल और लैपटॉप चलाना

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना

काम और पढ़ाई का दबाव

कैफीन या देर रात तक खाने की आदत

इन सबका सीधा असर नींद की क्वॉलिटी और ड्यूरेशन पर पड़ता है।

नींद की कमी: धीरे-धीरे बिगड़ जाती है सेहत
डॉक्टरों के अनुसार, नींद की कमी से सबसे पहले असर पड़ता है आपकी एकाग्रता (concentration) पर। आप दिनभर थका हुआ महसूस करते हैं, चिड़चिड़े हो जाते हैं और दिमाग सही तरीके से काम नहीं करता।

समय के साथ यह समस्या बन सकती है:

ब्रेन फॉग

याददाश्त कमजोर होना

गलत फैसले लेना

अचानक गाड़ी चलाते समय नींद आना (microsleep)

नींद की कमी से शरीर को क्या-क्या खतरे?
1. दिल की बीमारी: नींद पूरी न होने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

2. डायबिटीज: नींद के समय शरीर इंसुलिन बैलेंस करता है। जब नींद कम होती है, तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा होता है।

3. मोटापा: नींद की कमी से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है, जिससे वजन बढ़ता है और पाचन बिगड़ता है।

4. कमजोर इम्यून सिस्टम: बार-बार सर्दी, खांसी, इन्फेक्शन होने लगते हैं क्योंकि शरीर बीमारियों से लड़ने में कमजोर पड़ जाता है।

5. स्किन हेल्थ: नींद की कमी से आंखों के नीचे काले घेरे, पिंपल्स और स्किन ड्रायनेस जैसी समस्याएं दिखने लगती हैं।

अच्छी नींद के लिए क्या करें?
सोने से पहले मेडिटेशन या प्राणायाम करें
सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल-लैपटॉप का इस्तेमाल बंद कर दें
रात में चाय, कॉफी या हेवी मील से बचें
सोने और उठने का नियमित समय तय करें
अगर नींद न आए या बार-बार टूटे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें

यह भी पढ़ें:

खेल-खेल में हो सकता है गंभीर नुकसान – लिगामेंट टियर से रहें सावधान