बदलते मौसम के साथ शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. खासतौर पर स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानी बढ़ने की संभावना होती है. ठंड के मौसम में अधिकतर लोग हाथ-पैर फटने की समस्या से परेशान रहेत हैं. अगर आप भी अपने रूखे और फटी एड़ियों से परेशान हैं तो इसके लिए आप महंगी-महंगी क्रीम की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर फटे हाथ-पैरों की परेशानी को दूर कर सकते हैं.
फटे हाथ-पैरों की समस्या को कम करने के लिए आप किसी भी मॉइस्चराइजर क्रीम या फिर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके घर में बाम है तो आप इसे फटी स्किन पर एप्लाई करें.
फटे हाथ-पैरों की परेशानी को दूर करने के लिए नारियल का तेल काफी हेल्दी हो सकता है. इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है जो घाव को भरने में मददगार साबित हो सकता है.
अगर आपके पैर फट रहे हैं तो इस स्थिति में प्रभावित हिस्से पर नारियल तेल लगाएं. इसके बाद गर्म पानी से पैरों को धो लें. इससे फटी एड़ियों की परेशानी दूर हो सकती है.
केला और एवोकोडा फुट मास्क से फटी एड़ियों की परेशानी दूर हो सकती है. एवोकाडो कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटामिन A , विटामिन E, और ओमेगा फैटी एसिड से भरपूर होता है जो घाव को भरने में असरदार है.
यह भी पढे –
शाहरुख खान की ‘पठान’ में दीपिका और जॉन का एक्शन देख आप भी कहेंगे वाह
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News