राजू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।
बबीता- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
राजू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो..😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा-
.
.
शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
पप्पू- झगड़ते वक्त बीवी का मन कैसे भटकाना चाहिए, पता है?
गप्पू- नहीं, तुम ही बताओ।
पप्पू- सिर्फ इतना बोलो- ‘सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या…?’
ये 100 फीसदी काम करता है…!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया, एक बच्चा ये देख रहा था,
उसने अपने पिता से पूछा- पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं?
पिता ने उत्तर दिया – बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं…😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News