मजेदार जोक्स: मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है

पति- मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
जल्दी से एंबुलेंस के लिए कॉल लगाओ।
पत्नी- हां, लगाती हूं।
अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ।
पतिः रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है।😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝

*******************************************************************

सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी…?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है…?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है…!😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝

*******************************************************************

साली जीजा से- साली आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ बताओ?
जीजा- ये वो स्कीम है जो दूल्हे को बताई जाती है लेकिन दी नहीं जाती।😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝

*******************************************************************

एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- हैरान होकर…. क्या?
लड़की- ये पागल पिज्जा मांग रहा है।😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝

*******************************************************************

एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया…
पुलिसवाला- रुको !!
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं।
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतजार में तो मैं कई सालों से था,
चलो अब लिखो कि मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नही तोडूंगी, 100 बार…!!😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: बेबी बताओ कौन सा फोन चाहिए तुम्हें