उर्दू की खूबसूरती देखिये।
मैंने सुबह सुबह लखनऊ फोन पर एक मित्र से पूछा – क्या कर रहे हो डियर?
बोला- अभी मैं बड़ी शिद्दत से इज़्जतो-अज़मत की डोर को, बेपनाह उलझनों की गिरफ़्त से आज़ाद करने की कश़मकश में मुब्तिला हूं।
मैंने कहा- समझा नहीं।
बोला- पाजामे के नाड़े में गांठ पड़ गई है वही खोल रहा हूं।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक गाँव में बाढ आई थी।
तो मीडिया वाले ग्राम सरपंच के पास गए और बोले: आपके गांव की आबादी सरकारी रजिस्टर में पांच सौ है और नदी से अब तक नौ सौ लोग निकाले जा चुके हैं, ऐसा कैसे?
सरपंच: रजिस्टर का हिसाब सही है! क्या है कि हमारे गांव में किसी ने हेलीकाप्टर नहीं देखा है, वो आर्मी वाले इनको निकाल के किनारे करते है और ये हेलीकाप्टर पे चढ़ने के लिए फिर से पानी में कूद जाते हैं!!
भगवान झूठ न बुलाये, मैं खुद ही नौ-दस बार पानी मे कूद चूका हूँ।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
कल नेट ख़तम हुआ तो पता चला।
घर में दो दिन से मौसी आई हुई है।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News