चित्रकार (ग्राहक से)- ‘साहब, मैं बेगम साहिबा की ऐसी तस्वीर बनाऊंगा,
जो बोल उठेगी।‘
ग्राहक (चित्रकार से)- ‘माफ करो भाई, इसने तो वैसे ही नाक में दम कर
रखा है। अगर इसकी तस्वीर भी बोलने लगेगी, तो जीना मुश्किल हो
जाएगा।‘😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक औरत (राह चलते एक लड़के को सिगरेट पीते देखकर बोलती है) क्या
तुम्हारे मां बाप को पता है कि तुम सिगरेट पीते हो?
लड़का (औरत से) क्या आपके पति को पता है कि आप सड़क चलते किसी
भी अजनबी से बात करती है?😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
राजू (बॉस से) – सर मुझे अपनी बीबी के काम में हाथ बंटाना है।
इसलिए मुझे छुट्टी चाहिए।
बॉस (राजू से) – छुट्टी बिल्कुल नहीं मिलेगी।
राजू(बॉस से) – धन्यवाद सर, मैं जानता था कि मुसीबत में आप ही
मेरी मदद करेगे।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
राजू (मम्मी से) – मम्मी प्लीज ये रस्सी अपनी जीभ से काट दो।
मम्मी (राजू से) – बेवकूफ रस्सी जीभ से कैसे कट सकती है?
राजू(मम्मी से) – क्यों? कल ही तो पापा कह रहे थे कि आपकी जुबान
कैची की तरह चलती है।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
जज (चोर से) – तुम्हारी जेब में जो कुछ है, उसे निकालकर मेज पर रख
दो।
चोर (जज से)- यह तो सरासर नाइंसाफी है हुजूर। माल का आधा-आधा
होना चाहिए।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
दो दोस्तो में किसी बात पर तू-तू-मैं-मैं हो गई। एक दोस्त दूसरे से बोला-
‘मैं अपनी बेइज्जती कराने यहां नहीं आया हूं।‘
दूसरे ने कहा- ‘तो आमतौर पर आप कहां जाते है?‘😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News