शादी के दूसरे दिन ही अचानक पति अपनी बीवी को पीटने लगा…
लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को?
पति ने बोला- इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के लिए।
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
वैलेंटाइन के दिन लड़का सुबह ही तैयार हो गया
पिता- बेटा कहां जा रहा है
बेटा- अरे पापा, आज वैलेंटाइन डे है ना
पिता- मतलब तेरी भी गर्लफ्रेंड है ??
बेटा- अरे नहीं पापा मैं तो कपल्स पे लाठी चार्ज करने जा रहा हूं😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
टीचर- इतने दिन कहां थे?
रमेश- बर्ड फ्लू हो गया था।
टीचर- पर यह तो बर्ड में होता है… इंसानों में नहीं
रमेश (गुस्से में)- इंसान समझा ही कहां है आपने, रोज तो मुर्गा बना देते हो…😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
पप्पू- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी
गप्पू- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
पप्पू- लेकिन हुआ क्या?
गप्पू- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी…😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News