संगरूर (एजेंसी/वार्ता) पंजाब के संगरूर में एक महिला ने कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर घर में ही बनाये एक 25 फुट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया और पुलिस में उसके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवा दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि 20 नवंबर को जसवीर कौर ने अपने पति अमरीक सिंह के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी लेकिन जांच अधिकारी निरीक्षक यादविंदर सिंह को 25 नवंबर को एक गुप्त सूचना मिली कि जसवीर कौर ने एक महीना पहले यानी 27 अक्तूबर को अपने प्रेमी सुरजीत सिंह के साथ मिलकर अमरीक सिंह की हत्या की थी और घर में शौचालय के लिए बने गहरे गड्ढे में दफना दिया था।
पुलिस ने अगले दिन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने अपराध स्वीकार किया। दोनों ने 27 अक्तूबर की शाम पहले मुर्गे में नींद की दवा मिलाकर खिलाई। फिर गला घोंटकर उसकी हत्या की और लाश दफन कर दी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अमरीक सिंह का शव गड्ढे से निकालने की प्रक्रिया जारी है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: उत्तराखंड में माफियाओं की अवैध संपत्ति होगी जब्त ,पुलिस करेगी कार्यवाही
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News