पति और पत्नी कहीं जा रहे थे।
तभी एक भिखारी वहां से गुजरा और आवाज लगाई-
‘ऐ हुस्न की मल्लिका, अंधे को 5 रूपए दे दे।’
टिंकू ने पत्नी की तरफ देखा और बोला-
‘दे दो, बेचारा वाकई अंधा है…’😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
टिंकू पब्लिक टॉइलट में बैठा था।
अचानक से बगल वाले टॉइलट से आवाज आई – क्या हाल है?
टिंकू घबराकर बोला- ठीक हूं।
फिर आवाज आई- क्या कर रहे हो?
टिंकू- भाई, जो सब करते हैं….
फिर आवाज आई- मैं आ जाऊं?
टिंकू और घबरा गया- नहीं नहीं, मैं अकेला ही ठीक हूं।
फिर बगल से आवाज आई- अच्छा यार, मैं बाद में कॉल करता हूं।
अभी कोई गधा साथ वाले टॉइलट से मेरी हर बात का जवाब दे रहा है।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
टिंकू ने नई कार खरीदी और सोचा कि बीवी को सरप्राइज दिया जाए।
घर में पहुंचते ही बीवी को जोर से आवाज देते हुए बोला,
‘डार्लिंग, तुम्हारा इतने सालों का सपना आज पूरा हो गया।’
बीवी दौड़ती हुई रसोईघर से बाहर आई और चिल्लाई:
हाय, हाय! ममी जी को क्या हो गया?😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News