बारिश का मौसम जहां ठंडक और ताजगी लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर दीमक जैसे खतरनाक कीट भी इसी समय सबसे ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। ये छोटे-से दिखने वाले कीट लकड़ी, फर्नीचर, किताबें, दीवारें और यहां तक कि कपड़ों तक को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर समय रहते इन्हें न रोका जाए, तो हजारों का नुकसान हो सकता है।
अगर आप जहरीले कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो आपके लिए कुछ घरेलू, सस्ते और असरदार उपाय लाए हैं, जो दीमक को जड़ से खत्म कर देंगे।
नीम का तेल – नेचुरल कीटनाशक
नीम का तेल दीमक के लिए ज़हर जैसा काम करता है।
कैसे करें इस्तेमाल:
एक स्प्रे बोतल में नीम का तेल भरें।
जहां भी दीमक हो, वहां दिन में 2–3 बार स्प्रे करें।
4–5 दिन में असर दिखने लगेगा।
सिरका और नींबू – दोहरा वार
सफेद सिरका में एसिटिक एसिड और नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो दीमक को मारने में मदद करता है।
कैसे बनाएं मिश्रण:
बराबर मात्रा में सिरका और नींबू का रस मिलाएं।
स्प्रे बोतल में भरकर दिन में 1–2 बार दीमक वाली जगह पर छिड़कें।
कुछ ही दिनों में दीमक गायब होने लगेगी।
नमक – सस्ता लेकिन असरदार उपाय
नमक दीमक को निर्जलित कर उन्हें मार देता है।
उपयोग विधि:
1 गिलास गुनगुने पानी में 2–3 चम्मच नमक मिलाएं।
स्प्रे बोतल में भरकर दीमक वाली जगहों पर छिड़कें या दरारों में डालें।
दिन में 2 बार करने से असर साफ नजर आएगा।
धूप – दीमक की सबसे बड़ी दुश्मन
दीमक नमी और अंधेरे में पनपती है, धूप उसे मार देती है।
क्या करें:
लकड़ी के फर्नीचर, किताबें या दीमक लगी चीज़ें 2–3 दिन धूप में रखें।
धूप से दीमक खत्म हो जाती है और दोबारा नहीं पनपती।
दीमक से बचने के लिए ध्यान रखें ये बातें
घर को सूखा और हवादार रखें।
लकड़ी की नियमित सफाई करें।
नमी वाली दीवारें और ज़मीन सूखी रखें।
फर्नीचर दीवार से थोड़ा दूर रखें।
बरसात में नियमित जांच करें – दरारों, फर्श और दीवारों पर नज़र रखें।
यह भी पढ़ें:
पेट में मरोड़ खाना खाने के बाद? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News