मजेदार जोक्स: आदमी ने कपड़े कैसे पहन रखे थे

संता : डॉ. साहब, जल्दी कुछ करो,

मेरे पैरों पर एक औरत ने गाड़ी चढ़ा दी

डॉक्टर ने अच्छे से चेक किया और पाया कि मामूली चोट है
पर मरीज घबराया हुआ है।

डॉक्टर: ओ हो भाई आपरेशन करना पड़ेगा, बहुत खर्चा आयेगा, तैयार हो ?

संता : कुछ भी करो जल्दी करो। कमीनी ने मरा सोच कर उठाया भी नहीं !

इतने में ही डॉक्टर की बीवी का फोन आया..

डॉक्टर:- हलो..

पिंकी :- हलो छोड़ो,
ये बताओ मैं क्या करूं?
मुझसे कार चलाते में एक आदमी मर गया! सहारनपुर चौक पर।

डॉक्टर: आदमी ने कपड़े कैसे पहन रखे थे ?

पिंकी : हरी टी शर्ट और काली पैंट !

डॉक्टर: ओहो, तो उसे तुमने मारा है ! पुलिस खूनी को तलाश करती हुई घूम रही है

पिंकी : तो अब क्या करूं ?

डॉक्टर: करना क्या है, चार-छह महीने के लिए मायके भाग जा जल्दी

पिंकी : ठीक है जा रही हूँ !

मरीज: डॉ साहब करो ना कुछ

डॉक्टर : भाई कुछ नहीं हुआ है तेरे को! ये ले 500 रूपये और चार बियर ले आ, दोनों पियेंगे….

और हाँ, ये हरी टी शर्ट निकाल के जाना!😜😂😂😂😛🤣

मजेदार जोक्स: रात में पप्पू को एक मच्छर ने

Leave a Reply