मोटापे यानी Obesity का बढ़ता संकट आज विश्वभर में स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। मोटापे से दिल की बीमारियां, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी अनेक गंभीर समस्याएं जुड़ी होती हैं। ऐसे में सही खान-पान और विशेष रूप से डाइट में शामिल फैट की मात्रा पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो मोटापा कम करने के लिए फैट का सही प्रतिशत डाइट में शामिल करना ही सेहतमंद वजन घटाने की कुंजी है।
डाइट में फैट की सही मात्रा क्यों जरूरी?
डाइट में फैट का सेवन पूरी तरह बंद करना भी सही नहीं होता, क्योंकि फैट हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का एक आवश्यक स्रोत है। यह हार्मोन बनाने, कोशिकाओं की सुरक्षा करने और शरीर के पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। लेकिन यदि फैट की मात्रा बहुत अधिक हो जाए तो यह मोटापे और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देता है।
हेल्थ एक्सपर्ट की राय
डाइटिशियन और न्यूट्रीशन एक्सपर्ट डॉ. रिया कपूर बताती हैं, “मोटापा कम करने के लिए डाइट में फैट की मात्रा को कुल कैलोरी का लगभग 20 से 35 प्रतिशत रखना चाहिए। इस सीमा के भीतर फैट लेना से शरीर को जरूरी ऊर्जा मिलती है, लेकिन अतिरिक्त फैट जमा होकर मोटापे को बढ़ावा नहीं देता।”
डॉ. आगे कहती हैं, “डाइट में हेल्दी फैट्स जैसे एवोकाडो, अखरोट, अलसी के बीज, जैतून का तेल आदि शामिल करें। ट्रांस फैट और प्रोसेस्ड फैट से बचना चाहिए, क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं और मोटापा बढ़ाते हैं।”
डाइट में फैट के प्रकार और उनका प्रभाव
सैचुरेटेड फैट
मांसाहारी खाद्य पदार्थों, बटर और फुल क्रीम वाले दूध में पाया जाता है। इसकी मात्रा सीमित रखनी चाहिए क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा सकता है।
अनसैचुरेटेड फैट
यह स्वस्थ फैट माना जाता है, जो मछली, नट्स, बीज और वेजिटेबल ऑयल में मिलता है। यह दिल की सेहत को बेहतर बनाता है।
ट्रांस फैट
यह सबसे हानिकारक होता है, जो पैकेज्ड फूड और फास्ट फूड में पाया जाता है। इसे पूरी तरह से डाइट से निकाल देना चाहिए।
मोटापा कम करने के लिए फैट के साथ और क्या करें?
नियमित व्यायाम: वजन कम करने के लिए डाइट के साथ व्यायाम भी आवश्यक है। कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से शरीर की मेटाबॉलिज्म बढ़ती है।
पानी की पर्याप्त मात्रा: शरीर में जल की कमी से वजन कम करना मुश्किल होता है।
संतुलित आहार: फैट के अलावा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की सही मात्रा लें।
पर्याप्त नींद: नींद की कमी से वजन बढ़ने का खतरा रहता है।
यह भी पढ़ें:
ट्रंप के 200% टैरिफ प्लान से अमेरिका पर भी मंडरा सकता है संकट, महंगी होंगी दवाइयां
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News