जैसे ही गर्मी दस्तक देती है, शरीर को ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खीरा (Cucumber) एक ऐसा सुपरफूड है, जो न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि वजन घटाने में भी जबरदस्त मददगार होता है।
खीरे में मौजूद विटामिन C, विटामिन K, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स न सिर्फ आपकी त्वचा को निखारते हैं बल्कि मेटाबॉलिज़्म को भी बेहतर बनाते हैं।
🥗 खीरा कैसे करता है वजन घटाने में मदद?
🔹 कम कैलोरी, जीरो फैट
खीरे में फैट बिल्कुल नहीं होता और कैलोरी भी बेहद कम होती है। इसलिए इसे आप बिना किसी डर के डाइट में शामिल कर सकते हैं।
🔹 फाइबर और पानी से भरपूर
खीरे में लगभग 95% पानी होता है और साथ ही भरपूर फाइबर भी। यह पेट को देर तक भरा रखता है और ओवरईटिंग से बचाता है।
🔹 कम शुगर, ज़्यादा हेल्थ
ज़्यादातर मोटापा शुगर की अधिकता से होता है। खीरे में प्राकृतिक शुगर बेहद कम होती है, जिससे यह डाइटिंग के लिए एक आदर्श विकल्प बनता है।
🔹 डिटॉक्स करता है शरीर को
खीरा शरीर से विषैले तत्व (toxins) को बाहर निकालता है। इससे पाचन बेहतर होता है, सूजन कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
🍽️ वजन घटाने के लिए खीरा कैसे खाएं?
🥗 1. खीरे का सलाद
लंच या डिनर के साथ खीरे का सलाद शामिल करें। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।
सामग्री:
3 खीरे (पतले टुकड़ों में कटे हुए)
1 चम्मच नींबू का रस
एक चुटकी काली मिर्च
8–9 ऑलिव्स
1.5 चम्मच ऑलिव ऑयल
चेरी टमाटर और पुदीने की पत्तियां
बनाने का तरीका: सभी चीजें मिलाएं, हल्का ठंडा करें और परोसें।
🍵 2. खीरे का सूप
यह सूप आपके पाचन को दुरुस्त रखेगा और वजन कम करने में भी मदद करेगा।
सामग्री:
4 खीरे (छिले हुए)
1 कप ताजा दही
2–3 चम्मच मेथी के पत्ते
1 कप वेजिटेबल स्टॉक या पानी
1 चम्मच नींबू रस
बनाने का तरीका: सभी सामग्री को ब्लेंड करें। चाहें तो ठंडा सूप लें या हल्का गर्म करके पिएं।
यह भी पढ़ें:
खाने की टेबल पर कभी न रखें ये 4 चीजें, वरना बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News