लिटन दास की कप्तानी में इतिहास! बांग्लादेश ने श्रीलंका को उसी के घर में दी T20 सीरीज में मात

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ इतिहास रचते हुए पहली बार T20 सीरीज जीत ली है। लिटन दास की अगुआई में बांग्लादेश ने तीन मैचों की T20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की। निर्णायक तीसरा मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें बांग्लादेश ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया।

मेहदी हसन – प्लेयर ऑफ द मैच
स्पिनर मेहदी हसन ने चार ओवर में सिर्फ 11 रन देकर चार विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने निसांका, परेरा, चांदीमल और असलंका को आउट कर श्रीलंका की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी।

लिटन दास – प्लेयर ऑफ द सीरीज
कप्तान लिटन दास को पूरी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

मैच का हाल – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (तीसरा T20)
श्रीलंका की पारी: 132/7 (20 ओवर)
पाथुम निसांका: 46 (39 गेंद)

दासुन शनाका: नाबाद 35 (25 गेंद)

6 बल्लेबाज़ दहाई तक नहीं पहुंचे

कुसल परेरा बिना खाता खोले आउट

बांग्लादेश के मेहदी हसन: 4 विकेट (11 रन)

शोरीफुल, मुस्तफिजुर और शमीम: 1-1 विकेट

बांग्लादेश की पारी: 133/2 (16.3 ओवर)
परवेज इमोन पहली गेंद पर आउट

तंजीद हसन: नाबाद 73 (47 गेंद, 1 चौका, 6 छक्के)

लिटन दास: 32 (26 गेंद)

तौहिद हृदोय: नाबाद 27 (25 गेंद)

श्रीलंका के लिए नुवान थुसारा और मेंडिस को 1-1 विकेट मिला

ऐतिहासिक जीत – बांग्लादेश का T20 में नया अध्याय
बांग्लादेश की श्रीलंका पर पहली T20 सीरीज जीत

दोनों टीमों ने पहली बार 2013 में द्विपक्षीय T20 सीरीज खेली थी

यह पांचवीं T20 द्विपक्षीय सीरीज थी, जिसमें पहली बार बांग्लादेश ने बाज़ी मारी

लिटन दास की नियमित T20 कप्तानी में यह बांग्लादेश की तीसरी सीरीज थी

पहले दो में पाकिस्तान से 3-0 और UAE से 2-1 से हार मिली थी

यह भी पढ़ें:

बार-बार पेट फूलता है? ये सिर्फ गैस नहीं, गंभीर बीमारी का इशारा हो सकता है