रायबरेली (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश के रायबरेली क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के कर्मचारियो से रंगदारी माँगने वाले फरार शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना मिलएरिया की पुलिस ने दर्ज मुकदमे के तहत रंगदारी मांगने के वांछित आरोपी धर्मेद्र सिंह को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के आरटीओ कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है । गिरफ्तार आरोपी के विषय मे बताया गया कि यह पुराना हिस्ट्रीशीटर है और इसके खिलाफ अपहरण, बलात्कार ,गुंडा एक्ट और रंगदारी आदि के करीब दर्जन भर मुकदमे अलग अलग अदालतों में चल रहे है।
उन्होने बताया कि यह शख्स विभाग के कर्मचारियों पर अवैध धन उगाही के लिए दबाव बनाता था जिसके कारण इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था जिसमे यह वांछित था और फरार चल रहा था। पुख्ता सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: फिरोजाबाद में कार की टक्कर से मासूम की मौत, परिजनों का हॉस्पिटल पर आरोप
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News