हमीरपुर (एजेंसी/वार्ता): सुनील शर्मा (बिट्टू) को हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। नए मुख्यमंत्री की ओर से की गई यह पहली नियुक्ति है। सुक्खू के करीबी दोस्त श्री बिट्टू भी हमीरपुर सीट से टिकट की दौड़ में थे, लेकिन किसी वजह से उन्हें टिकट नहीं मिल सका। नई नियुक्ति से उन्हें हालांकि, कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया है।
शर्मा ने अपने करियर में हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव के रूप में कार्य किया था। बिट्टू सुक्खू के वफादारों में सबसे प्रमुख शख्सियत है। चुनाव के दौरान भी बिट्टू सुक्खू के लिए सबसे अहम रहा है। वे पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। श्री बिट्टू पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान नियामक आयोग के सदस्य भी थे। इस मुकाम पर पहुंचना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: जौनपुर: फर्जी दस्तावेज पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने पहुंची छात्रा पकड़ी गई
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News