सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा ‘डंकी’ की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने राजकुमार हिरानी की फिल्म का हिस्सा बनने पर अपना उत्साह साझा किया।
‘डंकी’ ‘डंकी फ्लाइट’ नामक अवैध आव्रजन तकनीक पर आधारित है, जिसमें शाहरुख, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी ने अभिनय किया है।
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हाल ही में ‘आस्क एसआरके’ सेशन के दौरान, एक यूजर ने लिखा, “सॉरी सर, लेकिन मैं डंकी के लिए ज्यादा एक्साइटिड हूं। आपकी वजह से नहीं बल्कि राजकुमार हिरानी की वजह से।”
उसी का जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, ”और, यह सही कारण है। मैं राजू की फिल्म में काम करने को लेकर भी उत्साहित हूं। फ़िल्में निर्देशकों का माध्यम हैं… हीरो तो आते-जाते रहते हैं।”
एक अन्य फैन ने पूछा: ”सर चूंकि फिल्म पंजाब में सेट है। आपका पसंदीदा पंजाबी फूड कौन सा है?”
‘कुछ कुछ होता है’ फेम अभिनेता ने कहा: “मैं परांठे खाता हूं… और, छोले भटूरा भी मेरे पसंदीदा हैं।”
एक यूजर ने पूछा, सर आपको दिल्ली की याद आती है क्या? अपने बचपन के बारे में बताइये?
शाहरुख ने जवाब दिया, ‘मैं तो अभी भी बच्चा हूं। मेरा बचपन बहुत प्यारा था और मुझे अपने माता-पिता की बहुत याद आती है।”
सुपरस्टार निर्देशक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ‘डंकी’ जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति है, जो राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित है, फिल्म अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है।
यह 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News