अपने जमाने की फेमस बॉलीवुड डांसर हेलन ने सलमान खान के पिता सलीम खान से शादी की थी. हालांकि हेलन के लिए पहले से शादी शुदा सलीम खान से निकाह करना आसान नहीं था. इसी को लेकर हेलन ने खुलासा किया कि खान परिवार में वो एक मुश्किल सिचुएशन थी जब उन्होने वेटरन स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान के साथ शादी की थी. दरअसल हेलन से शादी से पहले सलीम खान का सलमा के साथ निकाह हुआ था और उनके पहले से तीन बेटे अरबाज खान, सोहेल खान और सलमान खान भी थे.
द इनविंसिबल्स के नए टीज़र में हेलेन अरबाज से बात करते हुए हैं, “उन्होने मुझे एक रोल दिया था. हम दोस्त बन गए. मां बहुत अच्छी थी. तुम्हारी माँ के लिए, समय मुश्किल रहा होगा. बहुत कुछ सह चुकी होंगी. मुझे लगता है कि भाग्य मुझे आप सभी के करीब लाया है और मुझे आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहिए. ” हेलन का ये कहते हुए गला भर आता है कि, “मैं कभी भी परिवार का सैपरेशन नहीं चाहती थी.”
बता दें कि 50 और 60 के दशक के दौरान, सलीम ने फिल्म इंडस्ट्री में हेलेन को कई प्रोजेक्ट में मदद की थी. वे जल्द ही अच्छे दोस्त बन गए और एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए. उस वक्त सलीम 45 साल के थे वहीं हेलन 42 साल की थीं. दोनों ने 1980 में शादी की थी.
इसी एपिसोड में हेलन ने अपने डांस नंबर्स के बारे में भी बात की. हेलन कहती हैं,”मैं 42 साल की उम्र तक डांस जारी रखने के लिए बहुत लकी थी. लोग सोचते थे, ‘फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहिए, ये अच्छी बात नहीं है.’ उन्होंने हीं ऐसे कपड़े पहने की शुरुआत की थी जो उस जमाने में कोई हीरोइन नहीं पहनती थी. यह मेरी डेस्टिनी थी.
यह भी पढे –
जानिए,इन कारणों से पर्याप्त पानी पीने के बाद भी होता है डिहाइड्रेशन
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News