भोपाल (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट जिले में एक इनामी नक्सली को मार गिराने वाले हॉकफोर्स के जवानों का ह्दय से अभिनंदन करते हुए आज कहा कि उन्हें और सम्पूर्ण मध्यप्रदेश को हॉकफोर्स के जवानों पर गर्व है।
चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आज हॉक फोर्स के शूरवीर जवानों ने बालाघाट के हराटोला जंगल में 12 लाख रुपये के इनामी नक्सली रूपेश को मार गिराया। वे हॉक फोर्स के जवानों की इस सफलता के लिए हृदय से अभिनंदन करते हैं। उन्हें और संपूर्ण मध्यप्रदेश को हॉकफोर्स पर गर्व है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: केन्द्र के लोकपाल कानून की तर्ज पर होगा महाराष्ट्र का लोकायुक्त कानून-फडनवीस
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News