कोलकाता के एक अस्पताल में प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करा रहे प्रसिद्ध संगीतकार उस्ताद राशिद खान की स्वास्थ्य स्थिति रविवार को भी गंभीर बनी हुई है।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 55 वर्षीय खान अब भी वेंटिलेटर पर हैं। खान का जिस अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, उसके एक अधिकारी ने बताया, “उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हमारे चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।” उन्होंने कहा कि संगीतकार की स्वास्थ्य स्थिति शुक्रवार को मस्तिष्काघात पड़ने के बाद बिगड़ गई है। रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखने वाले खान, घराने के संस्थापक इनायत हुसैन खान के प्रपौत्र हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News