अवैध कोल लेवी वसूली घोटाला मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने कई स्थानों पर छापेमारी के बाद जयचंद कोसले को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चौदह दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। ईओडब्ल्यू के मुताबिक जयचंद कोसले, राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया का मुख्य सहयोगी था।
जयचंद कोसले द्वारा अवैध कोल लेवी वसूली की राशि का लगभग पचास करोड़ रूपए का व्यवस्थापन किया गया है।
वहीं, सीजीपीएससी घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार पांच आरोपियों को आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने सीजीपीएससी के पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, सुमीत ध्रुव, निशा कोसले और दीपा आडिल को सीबीआई ने दो दिन पहले गिरफ्तार किया था।
इसी तरह, नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉक्टर आलोक शुक्ला आज ईडी की विशेष अदालत में सरेंडर के लिए पहुंचे। जहां सरेंडर आवेदन स्वीकार होने के बाद ईडी ने डॉक्टर शुक्ला को रिमांड पर ले लिया है।
– Agency
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News