HBO ला रहा है नई हैरी पॉटर सीरीज, जानिए कौन हैं नए हैरी-रॉन-हर्माइनी

हैरी पॉटर सिर्फ एक फिल्म सीरीज़ नहीं, बल्कि 90’s किड्स की यादों का अनमोल हिस्सा है। हैरी, रॉन और हर्माइनी जैसे किरदार आज भी उन लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं, जिन्होंने जादू की उस दुनिया को सिर्फ देखा नहीं, जिया है। जे.के. रॉलिंग द्वारा रची गई यह जादुई दुनिया अब एक बार फिर लौटने वाली है — लेकिन इस बार बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि एक नई वेब सीरीज़ के रूप में।

HBO की नई हैरी पॉटर सीरीज का एलान
HBO ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित हैरी पॉटर सीरीज़ के लिए लीड एक्टर्स की घोषणा कर दी है। इस बार हैरी का किरदार निभा रहे हैं Dominic McLaughlin, रॉन वीज़ली बनेंगे Alastair Stout, और हर्माइनी ग्रेंजर की भूमिका में नजर आएंगी Arabella Stanton।
इसके अलावा—

डम्बलडोर का किरदार निभाएंगे John Lithgow

स्नेप के रोल में दिखेंगे Pappa Essiedu

हैग्रिड बनेंगे Nick Frost

प्रोफेसर मैकगोनिगल का किरदार निभाएंगी Janet McTeer

HBO ने इन नए चेहरों का परिचय “Hogwarts Letter” स्टाइल में किया, जिससे फैंस को थोड़ा नोस्टाल्जिक फील जरूर हुआ।

आखिर क्यों बन रही है ये नई सीरीज?
हैरी पॉटर की 8 फिल्में बेशक शानदार थीं, लेकिन उनमें किताबों के कई अहम हिस्सों को छोड़ दिया गया था। कई किरदार और घटनाएं जो कहानी को और गहराई देतीं, उन्हें जगह नहीं मिल पाई। अब HBO की यह नई सीरीज किताबों के हर एक चैप्टर को विस्तार से दिखाएगी।
यह सीरीज पूरी तरह से बुक-फेथफुल होगी — यानी इस बार वे पात्र और सीन भी देखने को मिलेंगे जो फिल्मों में नहीं दिखे थे। इस तरह यह शो पुराने फैंस को एक नया अनुभव देगा और नए दर्शकों को हैरी पॉटर की पूरी कहानी से जोड़ने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें:

लहसुन सभी के लिए नहीं! इन 4 लोगों को हो सकता है बड़ा नुकसान