हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी की नौकरियों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों और मेधावी खिलाड़ियों को आरक्षण देने के लिए जेल, वन एवं वन्यजीव और ऊर्जा विभागों को शामिल करने की घोषणा की।
इसके अलावा अन्य विभागों में गृह, खेल एवं युवा मामले, स्कूल शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा शामिल हैं। इस आशय का एक परिपत्र मुख्य सचिव संजीव कौशल ने यहां जारी किया।
सीएम मनोहर लाल का कहना हैं कि राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए किसी प्रकार से वित्तीय कमी को आड़े आने नहीं दिया जाएगा। खेल विभाग में वर्ष 2023 तक 216 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी की नियुक्ति के लिए पेशकश की गई, जिनमें से 179 खिलाड़ियों ने नौकरी जॉइन की है।
हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए सरकार एक और खुशखबरी देने जा रही है। जल्द ही खेल विभाग में भर्ती की जाएगी। विभाग में 659 खाली पड़े पदों को लेकर जल्द सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी।
इन पदों पर भर्तियां हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए की जाएंगी। विभाग की ओर से पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को प्रस्ताव भेजा गया है।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News