टीवी के स्टार कपल गुरमीत और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) फेवरेट कपल में गिने जाते हैं. दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है. हाल में नये साल के सेलिब्रेशन में गुरमीत और देबिना भीड़ के साथ धक्का-मुक्की का शिकार हो गए.
बॉलीवुड के अलावा टीवी सितारों ने भी धूमधाम से नये साल 2023 का स्वागत किया है. सोशल मीडिया पर स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं. इस बीच टीवी और बॉलीवुड एक्टर गुरमीत चौधरी भी पत्नि और एक्ट्रेस देबिना बनर्जी के साथ एक न्यू ईयर इवेंट में शामिल हुए थे. कपल की एक झलक देखने के लिए काफी संख्या में फैंस की भीड़ जमा हो गई. भीड़ से देबिना को बचाने के चक्कर में गुरमीत चोटिल हो गए.
नए साल के सेलिब्रेशन इवेंट में शिरकत करने पहुंचे गुरमीत ने नियॉन कलर का जैकेट पहनी था, वहीं देबिना लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. टीवी सेलेब को देख भीड़ बेकाबू हो गई और भीड़ को देख टीवी कपल के भी होश उड़ गए थे. फैंस अपने चेहते कलाकारों की एक झलक पाने के लिए होश खो बैठे और धक्का-मुक्की करने लगे.
इवेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना के तमाम फैन्स उनके साथ फोटोज क्लिक करना चाहते हैं. इस दौरान में गुरमीत पत्नी देबिना को भीड़ से बचाने की कोशिश कर रहे हैं, धक्का-मुक्की में उनके पैर में खरोंच आ गई.
वीडियो पर फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं. कोई गुरमीत की तारीफ कर रहा है तो कोई भीड़ को बेकाबू होने पर फटकार लगा रहा है. भीड़ के बीच गुरमीत ने अपना धैर्य बनाए रखा और बड़ी शालीनता के साथ बच निकले. गुरमीत का यह अंदाज देख उनके फैंस खासे खुश हुए.
यह भी पढे –
‘जेठालाल’ की Real लाइफ पत्नी खूबसूरती के मामले में बबीता जी से भी आगे है
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News