बीते दिन वैलेंटाइन्स डे यानी प्यार का दिन था. इस दिन सिर्फ आम कपल ही नहीं, बल्कि सेलेब्स भी अपने-अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराते दिखे. कोई अपने लव वन को डेट पर ले गया, तो किसी ने अपने पार्टनर को सरप्राइज दिया. हालांकि, ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम टीवी एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने खास अंदाज में पति आदित्य कपाड़िया के साथ वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया.
आदित्य कपाड़िया ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफ के साथ वैलेंटाइन्स डे रोमांटिक तरीके से सेलिब्रेट किया. उन्होंने बाथटब में पत्नी के साथ ‘भीगे-भीगे वैलेंटाइन्स डे’ मनाया. एक्टर ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में कपल को मिरर में सेल्फी लेते हुए भी देखा जा सकता है.
‘शाका लाका बूम बूम’ फेम आदित्य कपाड़िया ने साल 2021 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तन्वी ठक्कर से शादी की थी. आदित्य और तन्वी टिनसेल टाउन के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं, जो जल्द ही माता-पिता भी बनने वाले हैं. तन्वी ठक्कर प्रेग्नेंट हैं. हाल ही में, उन्होंने अनाउंस किया कि, उनकी प्रेग्नेंसी को अब 20 वीक्स हो गए हैं.
तन्वी ठक्कर कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने ‘बहू हमारी रजनीकांत’, ‘एक-दूसरे से करते है हम प्यार’, ‘टीवी, बीवी और मैं’ जैसे सीरियल्स में काम किया है. आखिरी बार उन्हें ‘गुम है किसी के प्यार में’ में देखा गया था. इस शो में वह रोशनी के रोल में दिखी थीं.
यह भी पढे –
जानिए,इन कारणों से पर्याप्त पानी पीने के बाद भी होता है डिहाइड्रेशन
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News