आज के समय में जब हर कोई एक साइड इनकम या स्वरोजगार की तलाश में है, वहीं इंडोर मशरूम फार्मिंग एक ऐसा विकल्प बनकर उभर रहा है, जो कम जगह, कम लागत और कम समय में जबरदस्त कमाई का रास्ता खोलता है।
मशरूम अब सिर्फ होटल या रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं, बल्कि गांवों से लेकर शहरों और विदेशों तक इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
घर के एक कोने से शुरू करें “कमाई की खेती”
अगर आपके घर में कोई खाली कमरा, स्टोर रूम या गैराज है तो आप वहीं से मशरूम की खेती शुरू कर सकते हैं।
न खेत चाहिए, न कोई भारी मशीन।
सिर्फ थोड़ी-सी नमी, सही तापमान और साफ-सफाई से आप 20-25 दिनों में बटन, ऑयस्टर या मिल्की मशरूम उगा सकते हैं।
एकदम कम शोर वाला, साफ-सुथरा, और स्मार्ट बिजनेस।
10,000 से कम निवेश, 1 लाख रुपये तक की आमदनी!
शुरुआती खर्च: ₹5,000 से ₹10,000
पहली फसल में उत्पादन: 20 से 25 किलो
बाजार रेट: ₹150–₹250 प्रति किलो
महीने भर में शुद्ध मुनाफा: ₹50,000 से ₹1,00,000 तक
और खास बात ये कि ये स्केलेबल है — धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं और कमाई भी बढ़ती जाए।
हेल्थ केयर से लेकर एक्सपोर्ट तक: मशरूम की डिमांड सब जगह
मशरूम फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता।
जिम जाने वाले, डायबिटिक पेशेंट्स, हेल्थ कॉन्शियस लोग – सभी इसे डाइट में शामिल कर रहे हैं।
ऑर्गेनिक मशरूम की डिमांड देश में ही नहीं, विदेशों में भी बहुत ज्यादा है।
बेचें जहां चाहें: मंडी से मोबाइल तक
एक बार उत्पादन शुरू हो जाए, फिर बिक्री के रास्ते कई हैं:
नजदीकी सब्जी मंडी
होटल, रेस्टोरेंट और कैफे
इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, फेसबुक जैसे सोशल प्लेटफॉर्म
या फिर सीधे ऑर्गेनिक फूड मार्केट में ब्रांड बनाकर प्रीमियम रेट पर बेचें।
क्यों करें इंडोर मशरूम फार्मिंग?
बिना रासायनिक खाद और कीटनाशक के होती है खेती
न के बराबर पानी और श्रम की जरूरत
पर्यावरण के अनुकूल, प्रदूषण मुक्त
पार्ट टाइम या फुल टाइम, दोनों तरीकों से किया जा सकता है
महिलाओं और युवाओं के लिए बेहतरीन स्वरोजगार का मौका
यह भी पढ़ें:
टू-स्टेप वेरिफिकेशन भी फेल? Telegram बॉट कर रहा है आपकी निजी जानकारी की खुली बिक्री
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News