कान फिल्म महोत्सव ने अपने 77वें संस्करण के लिए अभिनेत्री और फिल्म निर्देशक ग्रेटा गेरविग को निर्णायक मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया।
मनोरंजन समाचार पोर्टल ‘डेडलाइन’ की रिपोर्ट में गेरविग को ‘आधुनिक समय की नायिका’ कहा गया, जिसने ‘यथास्थिति’ को बदलकर रख दिया था। फिल्म महोत्सव के आयोजकों ने बृहस्पतिवार को सुबह यह खबर साझा की।
गेरविग, कान फिल्म महोत्सव में निर्णायक मंडल की अध्यक्ष की भूमिका निभाने वाली पहली अमेरिकी महिला निर्देशक बन जाएंगी, वहीं दूसरी अमेरिकी महिला होंगी। उनसे पहले 1965 में अभिनेत्री ओलिविया डि हैविलैंड निर्णायक मंडल की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
उन्होंने कहा, “अनजान जगह पर रहना, अजनबियों से भरे अंधेरे थिएटर में, एक बिल्कुल नई फिल्म देखना मेरी पसंदीदा जगह है। मैं कान फिल्म महोत्सव के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष के रूप में काम करने को लेकर बेहद रोमांचित हूं। एक सिनेमा प्रेमी के रूप में फिल्मों की सार्वभौमिक भाषा क्या हो सकती है, कान हमेशा से इसका केंद्र बिंदु रहा है।”
गेरविग, फिल्म महोत्सव के निर्णायक मंडल की अध्यक्ष बनने वाली दूसरी महिला निर्देशक होंगी, इससे पहले 2014 में न्यूजीलैंड की जेन कैंपियन इसकी अध्यक्ष बनीं थी।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News