ग्रीन टी vs कैमोमाइल टी: जानिए किसे चुनें वेट लॉस के लिए

आज के समय में वजन कम करना और स्वस्थ रहना हर व्यक्ति की प्राथमिकता बन गया है। इस दौड़ में घरेलू उपायों को भी बहुत अहमियत दी जा रही है। ऐसे में ग्रीन टी (Green Tea) और कैमोमाइल टी (Chamomile Tea) जैसी चाययों का नाम सबसे आगे आता है। दोनों ही चाय वजन घटाने के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से कौन सी आपकी फिटनेस के लिए ज्यादा कारगर है?

ग्रीन टी: फैट बर्नर की भूमिका

ग्रीन टी में कैटेचिन और कैफीन जैसे सक्रिय तत्व पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त वसा जलाने में तेजी आती है। कई वैज्ञानिक अध्ययनों ने यह साबित किया है कि नियमित ग्रीन टी पीने से वजन कम करने में सहायता मिलती है।

ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करती है। इसके सेवन से पेट की चर्बी घटती है, भूख नियंत्रित रहती है और ऊर्जा स्तर भी बढ़ता है।

कैमोमाइल टी: तनाव मुक्त होकर वजन घटाएं

कैमोमाइल टी मुख्य रूप से अपने शांतिदायक गुणों के लिए जानी जाती है। यह तनाव कम करती है, नींद को सुधारती है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है। तनाव और नींद की कमी वजन बढ़ने के प्रमुख कारण होते हैं, इसलिए कैमोमाइल टी का सेवन अप्रत्यक्ष रूप से वजन कम करने में मदद करता है।

इसके अलावा, कैमोमाइल टी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन कम करते हैं और मेटाबॉलिज्म को संतुलित बनाए रखने में सहायक होते हैं।

कौन सी चाय है ज्यादा फायदेमंद?

यदि आपका मुख्य लक्ष्य फैट बर्न करना और मेटाबॉलिज्म बढ़ाना है, तो ग्रीन टी आपके लिए बेहतर विकल्प है। यह शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता को बढ़ाता है और वजन घटाने में सीधे सहायता करता है।

अगर आपको तनाव, नींद की समस्या या पाचन संबंधी दिक्कतें हैं, जो वजन बढ़ाने में बाधा बन रही हैं, तो कैमोमाइल टी अधिक उपयोगी साबित हो सकती है। यह आपके शरीर और मन दोनों को आराम देती है, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है।

सेवन के सही तरीके

ग्रीन टी को दिन में 2-3 कप, भोजन के बाद या सुबह खाली पेट लेना उपयुक्त रहता है। ध्यान रहे कि इसमें ज्यादा चीनी न डालें।

कैमोमाइल टी रात को सोने से पहले पीना बेहतर होता है ताकि नींद अच्छी आए और तनाव कम हो।

यह भी पढ़ें:

महिलाओं के बाल झड़ना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत, जानें क्या करें