नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आम जनता के कल्याण के लिए सरकार चर्चा के लिए हमेशा तैयार है।
यादव ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि सरकार की कल्याणकारी नीतियों का असर जमीन तक पहुंच रही है। सरकार की कल्याण नीतियां जनता का मन जीत रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों के कारण ही गुजरात में 27 वर्ष के शासन के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की जोरदार वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान नीति और छात्रवृत्ति योजनायें समाज के निचले स्तर तक गयी हैं।
जनधन जैसी योजनाओं से आम जनता को अर्थव्यवस्था से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जन धन योजना और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में राज्यों को ज्यादा अधिकार देने का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता संसद की कार्यवाही में कई बार व्यवधान डालने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने मोदी के सत्ता में आने के बाद जन कल्याणकारी योजनाओं को जोरदार ढंग से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। संसद में चर्चा का अर्थ जनता के कल्याण की चर्चा है। सरकार इसके लिए हमेशा तैयार हैं। संसद में कल्याणकारी मुद्दों पर चर्चा करने से ही लोकतंत्र की अवधारणा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मोदी के शासन में सबसे ज्यादा कल्याणकारी कार्य किये गये हैं।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: मनोज वाजपेयी की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘बंदा’ का पोस्टर रिलीज
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News